अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर।
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो )
जालंधर, 21 मार्च 2026
* बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी हुआ ऐलान।
जालंधर प्रोफैशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष राजेश थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प दोहराया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 26 मार्च को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव (राम नवमी) के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा के दौरान एसोसिएशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मिनरल वाटर (शुद्ध जल) का विशेष लंगर लगाया जाएगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के लिए यह कदम उठाया गया है।
इस दौरान एसोसिएशन की नई टीम के साथ नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष राजेश थापा जनरल सैक्रेटरी रमेश गाबा कैशियर संदीप कुमार सीनियर उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा व बलदेव कृष्ण उपाध्यक्ष त्रिलोक चुघ, सुरिंदर वर्मा, इंद्रजीत सिंह सेठी, राजेश शर्मा (टिंकू) और बलराज सिंहजॉइंट सैक्रेटरी कमल गंभीर, सुरिंदर कुमार, उदय कुमार, ओंकार, साहिल, संदीप हैप्पी, सूरज महिंद्रू और जगमोहन जुल्का कार्यालय सचिव कमलजीत पवार व सुनील मेहरा पी.आर.ओ. (पी.आर.ओ.) सुनील ढींगरा, सुभाष चंद्र, हरीश कुमार और हरप्रीत शैली सलाहकार सुरिंदर बेरी और रमेश हैप्पी अध्यक्ष राजेश थापा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जालंधर प्रोफैशनल फोटोग्राफर्स एसोसिएशन हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई टीम पूरी निष्ठा और तनदेही के साथ फोटोग्राफर्स बिरादरी के हितों और समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहेगी।
No comments:
Post a Comment