बस और कार की जोरदार टक्कर में दो लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश शर्मा)मंडी जिले के पंडोह डैम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कनिका बस और एक कार (HP28B2541) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment