अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज
पंजाब/चंडीगढ़, 04 जून
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) :
बीते दिनों भाजपा सरकार के नेता केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा धूरी में नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से की गई जातिसूचक टिप्पणी पर एस सी समाज के लोगों द्वारा कड़ी निंदा की गई थी तथा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।
इसी संबन्ध में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा उन्हें अपना पक्ष रखनें के लिए 04 जून को एस सी कमीशन पंजाब चंडीगढ़ में बुलाया गया था।
भाजपा सरकार के नेता केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के खिलाफ मामले की सुनवाई के बाद प्रेस वार्ता में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 04-06-2026 को रवनीत बिट्टू की ओर से रामनदीप सिंह (वकील) और ए.एस. बरनाला (वकील) उपस्थित हुए और उन्होंने सुनवाई के लिए आयोग से समय की मांग की गई तथा अगली तिथि 15-06-2026 निर्धारित की गई है।
No comments:
Post a Comment