अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : वर्ल्ड बाइसिकल डे के मौके पर माई भारत जालंधर, एन.एस.एस. युनिट लाडोवाली रोड, हमसफर यूथ क्लब जालंधर के सहतयोग से बाइसिकल रैली में करीब 50 वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया और रैली करीब 4 से 5 किलोमीटर तक चली साईकल यात्रा की। इस पूरे प्रोग्राम को यूथ ऑफिसर नेहा शर्मा और स्कूल प्रिंसीपल डॉ. योगेश कुमार ने लीड किया।
रैली को हरी झंडी दिखाने के मौके पर लैक्चरर सुखविंदर कुमार ने स्टूडैंट्स को साइकिलिंग की इंपॉर्टेंस के बारे में अवेयर किया और बताया कि साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे शरीर हेल्दी रहता है और हम फाइनैंशियली भी स्ट्रॉन्ग होते हैं।
स्टूडैंट लाइफ में साइकिलिंग और भी इंपॉर्टेंट हो जाती है, जिससे हमारा मन और शरीर हैल्दी रहता है। स्टूडैंट्स ने रैली में बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया और माई भारत सैंटर जालंधर से कुलविंदर कुमार और गौरव कुमार ने पूरे प्रोग्राम को बहुत अच्छे तरीके से कंडक्ट किया।
हम सफर यूथ क्लब से रोहित भाटिया ने भी बाइसिकल डे की इंपॉर्टेंस बताई। इस मौके पर इकबाल सिंह संदीप कुमार और दूसरे टीचर्स खास तौर पर मौजूद थे। प्रोग्राम के आखिर में स्टूडैंट्स को रिफ्रैशमैट भी दिया गया।
No comments:
Post a Comment