99.7 फीसदी रहा 10वीं का रिजल्ट - Hpbose - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, July 5, 2021

    99.7 फीसदी रहा 10वीं का रिजल्ट - Hpbose

    पूर्ण चंद कौशल
    प्रादेशिक ब्यूरो
    5 जुलाई।
    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट अखिरकार घोषित ही दिया । आज सुबह से ही रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी । उच्च न्यायालय में चल रहे किसी मामले को लेकर बोर्ड ने रिजल्ट को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था ।  लेकिन शाम 5:30 बजे बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं का रिजल्ट 99.7 फीसदी रहा है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र / छात्राएं बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट hpbose.org का अवलोकन कर सकते है।इस वर्ष 10वीं कक्षा में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से 
    संबंधित है। जो परीक्षार्थी रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते है। जिसके लिए पूरी जानकारी बोर्ड अधिकारियों प्राप्त की जा सकती है।

    No comments:

    Post a Comment