निरमण्ड में मनाया जाएगा राज्यस्तरीय वन महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे वृक्षारोपण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, July 14, 2021

    निरमण्ड में मनाया जाएगा राज्यस्तरीय वन महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे वृक्षारोपण।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
    14 जुलाई।
    मंगलवार को भाजपा मण्डल आनी की कार्यसमिति की बैठक निरमंड समिति कक्ष में आयोजित की गई ।बैठक में पूर्व में हुए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा हुई व आगामी होने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई । बैठक में 20 जुलाई को राज्यस्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के निरमंड के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व हथ -करघा उद्योग  के चैयरमैन  एवं जिला प्रभारी संजीव कटवाल उपस्थित रहे।इसके अलावा आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोरी लाल सागर, मण्डलाध्यक्ष श्री महेंद्र ठाकुर,खाद्य एवं विपणन समिति अध्यक्ष कुल्लू एवं लाहुल स्पीति  श्री अमर ठाकुर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी बैठक सम्पन्न होने के बाद विधायक तथा अन्य पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए चयनित सभा स्थल व उस स्थान का भी दौरा किया जहां मुख्यमंत्री  राज्य स्तरीय वन महोत्सव पर  वृक्षारोपण करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment