किन्नौर जिले के बटसेरी में हुए हादसे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने जताया शोक । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, July 25, 2021

    किन्नौर जिले के बटसेरी में हुए हादसे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने जताया शोक ।

    गुर दास जोशी।
    ब्यूरो रामपुर।
    25 जुलाई।
    हिमाचल के किन्नौर जिले के बटसेरी में रविवार को पहाड़ी से पत्‍थर गिरने से एक वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिससे इसमें सवार 9 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल व एक अन्य राहगीर भी घायल हो गए।इस घटना में छितकुल- सांगला मार्ग पर बटसेरी में चट्टानों की चपेट में आने से एक लोहे का पुल भी क्षण भर में धराशायी हो गया ।जिससे गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है।
    ब्लाक कांग्रेस रामपुर ने इस घटना पर अत्यंत दुखद व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान की प्रार्थना की है तथा घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।

    No comments:

    Post a Comment