ट्रैकिंग के दौरान वाटर फाल में गिरी आस्था कटोच का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद आज हुआ अंतिम संस्कार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, July 14, 2021

    ट्रैकिंग के दौरान वाटर फाल में गिरी आस्था कटोच का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद आज हुआ अंतिम संस्कार।

    मनाली के ट्रैकिंग स्थल हामटा बांध के जलोरा वाटर फाल में गिरने से सोमवार को एक युवती लापता हो गई थी, जिसका शव पुलिस द्वारा मंगलवार को बरामद कर लिया गया है। युवती का पहचान आस्था कटोच (23 वर्ष ) पुत्री नागेश कटोच निवासी निथर जिला कुल्लू के रुप में हुई है। आस्था कटोच पढ़ाई में बहुत होनहार थी और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया । उनके पैतृक गांव शकरोली में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरे निथर में शोक की लहर दौड़ गई है।

    No comments:

    Post a Comment