भाजपा मण्डल आनी ने दलाश में आयोजित किया धन्यवाद कार्यक्रम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, April 7, 2023

    भाजपा मण्डल आनी ने दलाश में आयोजित किया धन्यवाद कार्यक्रम।

    आनी विधानसभा क्षेत्र के दलाश में भाजपा मण्डल आनी ने शुक्रवार को धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
    कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेन्द्र कुमार और भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
    इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्तओं और क्षेत्र की जनता का विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुरजोर समर्थन देकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए आभार जताया।
    इस अवसर पर विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। 

    No comments:

    Post a Comment