बहुजन समाज पार्टी मनाएगी अंबेडकर जयंती कार्यक्रम किन्नौर ज़िला मुख्यालय रिकांगपिओ में। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, April 8, 2023

    बहुजन समाज पार्टी मनाएगी अंबेडकर जयंती कार्यक्रम किन्नौर ज़िला मुख्यालय रिकांगपिओ में।

    08 अप्रैल, 2023
    ब्यूरो रिपोर्ट मण्डी।
    बहुजन समाज पार्टी, मंडी लोकसभा क्षेत्र के तत्वावधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती और बसपा पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम 14 अप्रैल, 2023 को जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ में मनाया जाएगा।
    डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज, जिलाध्यक्ष, बसपा जिला मंडी,हिमाचल प्रदेश ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भारत देश निर्माण में किए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
    उन्होंने कहा की डॉक्टर अंबेडकर द्वारा जल सत्याग्रह, गोलमेज सम्मेलन लंदन में उपेक्षित वर्गों की आवाज, महिला अधिकारों और देश निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में दूरदर्शी सोच इत्यादि से भारत देश को विकसित राष्ट्र बनने की प्रेरणा मिली है।
    उन्होंने कहा कि साहब कांशीराम द्वारा अथक प्रयासों से डॉक्टर अंबेडकर के मानवतावादी मिशन को नई गति मिली है। जिसमें भारत देश की आदर्श नेता बहन कुमारी मायावती पूरे दमखम के साथ बसपा का झंडा ऊंचा करके संतो गुरुओ महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
    उन्होंने कहा की बसपा जिला कार्यकारणी के साथ साथ जिला मण्डी की दस विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला किन्नौर के रिकांग पिओ में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment