नगर निगम शिमला चुनाव : 7 वार्डों के नतीजे घोषित, 4 सीट कांग्रेस, 2 भाजपा और 1 सीपीआईएम की झोली में। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, May 4, 2023

    नगर निगम शिमला चुनाव : 7 वार्डों के नतीजे घोषित, 4 सीट कांग्रेस, 2 भाजपा और 1 सीपीआईएम की झोली में।

    नगर निगम शिमला के चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। पहले राउंड में 7 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इन 07 वार्डों में से 04 सीटों पर कांग्रेस 02 पर बीजेपी और एक सीट पर सीपीआईएम ने जीत हासिल की है।
    वार्ड-1 भराड़ी से बीजेपी प्रत्याशी मीना चौहान की जीत हुई है। वार्ड-2 रुल्दू भट्टा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज ठाकुर विजयी हुए है। वार्ड-3 केथु से कांग्रेस की कांता सियाल की विजयी रही ।
    वहीं वार्ड-4 अनाडेल से कांग्रेस  वार्ड-5 समरहिल में सीपीआईएम की जीत हुई है। वार्ड-6 टूटू से कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड-7 मंजयाट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

    No comments:

    Post a Comment