जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में एक कोठी के अंदर लगी भयानक आग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, December 27, 2023

    जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में एक कोठी के अंदर लगी भयानक आग।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि आज सुबह करीब 10:30 बजे ग्रीन मॉडल टाउन में एक कोठी के अंदर भयानक आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर में करीब परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। जिनमें महिलाएं, बच्चे व पुरुष भी शामिल थे। कमरे में आग लगी देख परिवार के सदस्य जल्दी से घर से बाहर निकले और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह उनके बेटे ने कमरे में आग लगी देखी। जिसके बाद सभी को घर से बाहर निकाल लिया गया। आग लगने से किसी का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन घर का सारा सामान जलने से काफी नुकसान हो गया है।




     

    No comments:

    Post a Comment