UNA NEWS: सलोह,वार्ड नंबर 3तहसील हरोली जिला ऊना मे चोरी का मामला दर्ज किया गया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, December 29, 2023

    UNA NEWS: सलोह,वार्ड नंबर 3तहसील हरोली जिला ऊना मे चोरी का मामला दर्ज किया गया

    ऊना (ABD NEWS):यह अभियोग पीतांबर जसवाल पुत्र श्री कमल सिंह जसवाल, निवासी वार्ड नंबर 3, सलोह, तहसील हरोली, जिला ऊना की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इसने पिछले एक साल से सरोज पत्नी श्री देस राज निवासी गांव घालुवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना को नौकरानी के तौर पर घर पर काम पर रखा है। दिनांक 26.12.2023 को इसे पता चला कि इसके पीतल के बर्तन जिनकी कीमत लगभग 50/60,000/- रूपए है, घर से गायब थे I इसे शक है कि सरोज के बेटे विशाल ने अपनी मां सरोज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,जो उस दिन की सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है I इस सन्दर्भ में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अगामी कार्यवाही अंतर्गत धारा 457, 380 भा0 द0 सं0 थाना हरोली, जिला ऊना हि0 प्र0 मे जारी है।

    No comments:

    Post a Comment