अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / अमृतसर : आज से अमृतसर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। 31 दिसम्बर से यह ट्रेन हफ्ते में छे दिन लगातार चलेगी और शुक्रवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। इसमें खास बात यह है कि पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.05 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी पर यह गाड़ी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3.15 पर चलेगी, जो शाम 6.36 पर लुधियाना, 7.26 जालंधर तथा 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी। आने-जाने के दौरान सभी स्टेशनों पर दो- दो मिनट का स्टापेज होगा।
Saturday, December 30, 2023
अमृतसर से नई दिल्ली के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Amritsar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


No comments:
Post a Comment