जालंधर में आज सुबह-सुबह हुई लूट की वारदात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, December 20, 2023

    जालंधर में आज सुबह-सुबह हुई लूट की वारदात।


    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला जालंधर में एक महीमाम्द तौफीफ नामक एक्टिवा सवार युवक के हाथ पर दातर मार कर दो बाइक सवार लुटेरों ने न्यू गुरु नानक नगर नागरा फाटक के नजदीक एक्टिवा लूट ली और फरार हो गए । यह घटना आज सुबह चार बजे की हुई बताई जा रही है। युवक ने अपने परिजनों को फोन करके बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायल हुए महीमाम्द तौफिफ को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी देते महीमाम्द तौफीफ निवासी शिव नगर, गली नंबर 3 ने बताया कि उसने दिल्ली इंटरव्यू के लिए जाना था। सुबह स्वा चार बजे उसने ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचना था। महीमाम्द तौफिफ जब अपनी एक्टिवा पर न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा फाटक पहुंचा तो दो बाइक सवार लुटेरों ने उसकी एक्टिवा रुकवा ली और बिना कुछ बात किए उसके हाथ पर दातर मार कर एक्टिवा लूट ली और फरार हो गए। खून से लथपथ पीड़ित को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना एक की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी गई है।

    No comments:

    Post a Comment