शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल जीते थे 13वीं लोकसभा के लिए 1999 में हुए चुनाव। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, March 29, 2024

    शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल जीते थे 13वीं लोकसभा के लिए 1999 में हुए चुनाव।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल विकास कांग्रेस के धनीराम शांडिल 13वीं लोकसभा के लिए वर्ष 1999 में हुए चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र से पहली बार जीते थे। वहीं, कांगड़ा सीट से शांता कुमार और मंडी से महेश्वर सिंह तीसरी बार चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सुरेश चंदेल लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे।
     इस चुनाव में 36,86,479 वोटर थे। इनमें से 56.78 प्रतिशत यानी कि 21,49,816 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। 0.75 फीसदी यानी कि 16019 बोट रद्द हुए थे। वोटिंग के लिए प्रदेश भर में 6230 बूथ बनाए गए थे। चारों सीटों पर 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में भाजपा ने 46.27 फीसदी वोट हासिल किए। जबकि बीएसपी को 0.31, सीपीआई को 0.46 और कांग्रेस ने 39.52 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। एक सीट एचवीसी और तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं।


    No comments:

    Post a Comment