कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल: ऊना/अंकुश शर्मा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, March 29, 2024

    कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल: ऊना/अंकुश शर्मा

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश :  ऊना में वीरवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला निवासी मिंटू सिह पुत्र यशपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहारी के चौली गांव की रहने वाली अमीषा पुत्री भजन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
     मिंटू का आरोप है कि अमीषा झलेड़ा की ओर से तेज गति से कार चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल को टक्कर मार देती है। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर जाता है और उसे काफी चोट भी आई है। मिंटू का दावा है कि यह हादसा अमीषा द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुआ है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।

    No comments:

    Post a Comment