अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/पश्चिम बंगाल : पश्चिम बर्धमान के चित्तरंजन रेल स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर एक व्यक्ति की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। जानकारी मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस तथा रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है, मृतक चिरेका से सेवा निवृत्त रेलकर्मी था।उसकी शिनाख्त विद्याशंकर शर्मा के रूप में हुई है। सेवानिवृत्त रेलकर्मी विद्याशंकर शर्मा मिहिजाम के कानगोई में रहता था। रविवार की सुबह वो रेलवे लाइन पार कर कहीं जा रहा था। इसी क्रम में वो ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा अस्पताल भेजा गया है।
Monday, March 25, 2024
जामताड़ा जिला के मिहिजाम में ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत।
Tags
# पश्चिम बंगाल दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पश्चिम बंगाल दर्पण
Tags
पश्चिम बंगाल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment