ऊना/अंकुश शर्मा:उपमंडल हरोली के तहत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र में पराली की ओवरलोड ट्रैक्टर की ट्राली में आग लगने का मामला सामने आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के बताया गया है कि पराली से लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली नवप्रीत सिंह खन्ना से लेकर आ रहा था और भरी हुई ट्राली को हिमालय गत्ता कंपनी के खाली करना था। नवप्रीत सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर कंपनी के गेट से 100 मीटर ही पीछे था कि पराली की भरी हुई ट्राली में आग लग गई। हलांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है अपितु पराली और ट्राली पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पराली के साथ जली ट्राली की कुल लागत 3.5 लाख रुपए थी जो जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी है ।इस मौके पर अग्निशमन विभाग दल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया और फसलों का नुकसान एवं जानी नुकसान होने से भी बचाया है। टाहलीवाल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
Sunday, March 24, 2024
औद्योगिक क्षेत्र बाथडी में पराली से भरी ट्राली में लगी आग
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment