हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में, दूल्हन होंगी अमरीन कौर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 18, 2025

    हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी 22 सितंबर को चंडीगढ़ में, दूल्हन होंगी अमरीन कौर



    ऑनलाइन डैस्क ब्यूरो।

    शिमला/चंडीगढ़।

    हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी समारोह चंडीगढ़ में होगा, जहां वे अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे।


    कौन हैं अमरीन कौर?


    अमरीन कौर चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वह सरदार ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं। शादी का कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित निजी निवास पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से लंच का आयोजन रखा गया है।


    पहली शादी और विवाद


    विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई थी। सुदर्शना ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में मास्टर्स और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था।

    हालांकि, बाद में दोनों के बीच मतभेद हुए और मामला जयपुर फैमिली कोर्ट तक पहुंचा। अंततः तलाक हो गया।


    शादी में कौन-कौन होंगे शामिल?


    इस शादी में देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। चूंकि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक युवा और प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं, इसलिए उनकी दूसरी शादी राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    No comments:

    Post a Comment