झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को अंतिम जोहार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 4, 2025

    झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

     


    (पारो शैवलिनी की रिपोर्ट)

    झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह-सुबह लगभग आठ बजे के आस-पास हो गया।वो 81 वर्ष के थे। पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद प्रसाद ने उन्हें अंतिम जोहार कहते हुए कहा,वो तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।2005 में पहली बार मात्र दस दिनों के लिये। उसके बाद 2008 से 2009 तक।फिर 2009 से 2010 तक।झारखंड राज्य कमिटी के मुख्य संरक्षक,मेहनतकश जनता के अतिलोकप्रिय नेता के साथ-साथ वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी थे।झारखंड मुक्ति मोर्चा जो इण्डिया गठबंधन का एक घटक है। 


    गुरु दिशोम शिबू सोरेन को 19जून को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहाँ लम्बे समय तक इलाज चलने के बाद सोमवार चार अगस्त की सुबह-सुबह लगभग आठ बजे के आस-पास उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस लिया।

    अपने पीछे वो पत्नी रुपी सोरेन,बसंत व हेमन्त सोरेन दो बेटा तथा एक बेटी अंजली को छोड़ गये हैं।


    No comments:

    Post a Comment