रामपुर उपमंडल में पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से युवती की मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, August 14, 2025

    रामपुर उपमंडल में पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से युवती की मौत।

     


     हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वीरवार को शिमला और चंबा जिलों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने जान ले ली।


    शिमला के रामपुर उपमंडल के तकलेच इलाके में मीरा नाम की युवती पर  खालटूनाला के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। गंभीर चोट लगने पर उसे तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


    चंबा में भी इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment