"बारिश में भी सीना तानकर... सरकाघाट ने तिरंगे को किया सलाम" - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 15, 2025

    "बारिश में भी सीना तानकर... सरकाघाट ने तिरंगे को किया सलाम"



    डी० पी०रावत। ऑनलाइन डैस्क ब्यूरो।

    सरकाघाट (मंडी) — भारी बारिश के बीच भी सरकाघाट की धरती पर तिरंगे के सम्मान में हर उम्र और हर वर्ग के लोग सीना तानकर खड़े थे। नज़ारा ऐसा था जैसे देश की धड़कनें एक साथ धड़क रही हों।

    सीमा पर सैनिक, मैदान में जनता—एक ही संकल्प

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा— जैसे सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक अडिग संकल्प के साथ डटे हैं, वैसे ही हमें भी आज़ादी के मूल्यों और देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने ली परेड की सलामी

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम सुक्खू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने नमन किया उन लाखों शहीदों को, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह अमूल्य आज़ादी दी।

    हर पल निभानी होगी जिम्मेदारी

    मुख्यमंत्री ने कहा— करोड़ों देशवासी हर दिन, हर क्षण इस धरोहर की रक्षा में जुटे हैं। यही भावना भारत को मज़बूत और अटूट बनाती है।

    No comments:

    Post a Comment