बंजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.505 किलो चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, December 9, 2025

    बंजार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.505 किलो चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

     डी पी रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

    उपमंडल बंजार में पुलिस ने बीती रात नशे की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान 2 किलो 505 ग्राम चरस बरामद की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे सोमवार दोपहर पुलिस ने धर दबोचा।



    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृज लाल (48), निवासी ब्रेहल कमलाह, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी तथा गिरधारी लाल (40), निवासी मंजेर, प.ओ. चोनलांगढ़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है। गिरधारी लाल भागने में सफल हो गया था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


    एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि नशे के कारोबार पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले में नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

    No comments:

    Post a Comment