रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल व प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ मनाया गया होली का त्योहार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, March 4, 2026

    रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल व प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ मनाया गया होली का त्योहार।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा स्थानीय रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल व प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया गया। 
    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा बच्चों के साथ फल और पिचकारी आदि बांटकर होली की खुशी साझा की गई है।
    उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा कहा गया है कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सद्भावना का भी त्योहार है। उन्होंने 
    उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर सभी को होली मनाने और आपसी समुदाय के संबंधों को मजबूत करने के लिए सक्रिय प्रयास करने के लिए आमंत्रित किया।
    उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर रेड क्रॉस वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को फल आदि भी वितरित किये गए और उनके साथ बात कर उनका हाल जाना गया। उन्होंने उनके द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर जनपद वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की गई।

    No comments:

    Post a Comment