जाओं -बागीपुल सड़क पर गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से 1 युवक की मौत, 3 घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, July 15, 2022

    जाओं -बागीपुल सड़क पर गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से 1 युवक की मौत, 3 घायल।

    जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड के जाओं बागीपुल सड़क पर गुरुवार रात को एक गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति को मौत हो गई व तीन अन्य चोटिल हो गए है ।
    घायलों को सिविल अस्पताल निरमण्ड से प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर रामपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे श्रीखंड यात्रा पर गए 4 युवक अपनी यात्रा पूरी करके वापिस लौट रहे थे।जाओं तक पैदल यात्रा करने के पश्चात चारों युवक अपनी गाड़ी (HP64-8807) में जाओं से बागीपुल की तरफ वापिस लौट रहे थे। रात को हो रही लगातार वारिश  के कारण दवाह कैंची के पास भूस्खलन होने से गाड़ी पर पत्थर आ गिरे ।      
    इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मृतक की पहचान देवानद(31 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश निवासी जिला सोलन के रुप में की गई है। जबकि तीनों चोटिल युवकों में संजीव कुमार (34 वर्ष ), दिपक कुमार(36 वर्ष ) अक्षय  कुमार (27 वर्ष ) को रामपुर के लिए रैफर किया गया है। ये तीनों युवक जिला सोलन के निवासी है।

    No comments:

    Post a Comment