बस को पास देते समय डंगा धंसने से खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, चालक घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, July 26, 2022

    बस को पास देते समय डंगा धंसने से खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, चालक घायल।

    जिला सिरमौर में शिलाई के साथ लगते कोटी में एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में जा गिरा । यह हादसा इच्छाडी कुवाणु मीनस मार्ग पर टिककर धार के पास पेश आया है जहां सेब से भरा एक ट्रक डंगा धंसने से खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जब बस को पास दे रहा था तो अचानक डंगा धंसने से सेब से लदा ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी वाहन के सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

    No comments:

    Post a Comment