विकासखण्ड निरमण्ड के बागीपुल में सोमवार को श्रीखण्ड टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी ओपरेटर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के संस्थापक नरेन्द्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की । मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर विधिवत रुप से इस नए कार्यालय का उद्घाटन किया । इस अवसर पर जिला प्रभारी शिमला संजू कुमार ,जिला प्रभारी सोलन गीतू कटारिया ,जिला महासचिव शिमला सुनील कुमार, जिला सह सचिव शिमला अजय शर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष शिमला ललित कुमार , जिला संगठन मंत्री शिमला प्रेम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीखण्ड टैक्सी मैक्सी यूनियन बागीपुल की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से गुमत ओबरॉय को प्रधान, नरोत्तम ठाकुर को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा लीला दत्त को सचिव ,तेजराम को कोषाध्यक्ष व गोविंद, अंकु, तेजू ठाकुर, मस्त राम,तेज राम आदि को श्रीखण्ड टैक्सी टैक्सी यूनियन बागीपुल के सदस्य चुना गया।
Tuesday, July 19, 2022
Home
निरमण्ड दर्पण।
श्रीखण्ड टैक्सी मैक्सी यूनियन बागीपुल ने किया नई कार्यकारिणी का गठन,गुमत ओबरॉय को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान।
श्रीखण्ड टैक्सी मैक्सी यूनियन बागीपुल ने किया नई कार्यकारिणी का गठन,गुमत ओबरॉय को सौंपी अध्यक्ष पद की कमान।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment