राजस्थान के बाड़मेर में वीरवार रात लगभग 9 बजे भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में दो पायलट विंग कमांडर मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेट अद्वितीय बल शहीद हो गए है। इस हादसे में शहीद मोहित राणा पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी इस विमान को उड़ा रहा था । मोहित के पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं और इन दिनों चंडीगढ़ में रह रहे हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार संभवत: चंडीगढ़ में ही होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित 15 दिन पहले ही अपने पैतृक गांव आए थे । विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए।लेफ्टिनेट अद्वितीय बल जम्मू के रहने वाले थे। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें अचानक धमाका हो गया इसमें आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगा। दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा आधा किलोमीटर तक फैल गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Friday, July 29, 2022
Home
Unlabelled
विमान हादसे में मण्डी के मोहित राणा व जम्मू के अद्वितीय बल ने गंवाई जान।
विमान हादसे में मण्डी के मोहित राणा व जम्मू के अद्वितीय बल ने गंवाई जान।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment