6जुलाई को मनीकर्ण घाटी के चोंज गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता रोहित का शव हुआ बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, July 20, 2022

    6जुलाई को मनीकर्ण घाटी के चोंज गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता रोहित का शव हुआ बरामद।

    हिमाचल के मणिकर्ण घाटी में 6 जुलाई को चोज गांव में बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में सुंदरनगर का रोहित नामक युवक लापता हो गया था । 15 दिनों के बाद लापता युवक का शव उसके पैतृक कस्बे की झील से बरामद हुआ है। युवक के बाजू व कान पर बने टैटू से परिवार ने शव की शिनाख्त कर ली है।
       रोहित का शव 100 किलोमीटर दूर उसके अपने ही कस्बे की झील बीबीएमबी में बरामद हुआ है। पुलिस को अज्ञात शव के झील में होने की सूचना मिली थी।

    रोहित के तलाश कर रहे उसके माता-पिता भी शव की शिनाख्त करने पहुंच गए। 
     कलौहड़ निवासी रोहित के परिजनों ने शव की बाजू और कान के पीछे बने टैटू के आधार पर शव की शिनाख्त की है।  
    हालांकि अभी शव परिजनों को नहीं सौपा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। रोहित के साथ तीन अन्य लोग भी लापता बताए गए हैं, जिनका अभी तक कोई  पता नहीं चल पाया है।

    No comments:

    Post a Comment