रामपुर के दत्तनगर में 7 दिवसीय NSS शिविर का हुआ आगाज़ । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, December 13, 2022

    रामपुर के दत्तनगर में 7 दिवसीय NSS शिविर का हुआ आगाज़ ।

    शिमला जिले के रामपुर उपमण्डल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) का 7 दिवसीय शिविर का आगाज़ हुआ। जिसमें प्रधानाचार्य भीम सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि ने अपने अभिभाषण में स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) के इतिहास व पृष्टभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि स्वंयसेवी एक कर्तव्यनिष्ठ व आत्मकृतज्ञ होना चाहिए।
    राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी देवेंद्र लक्टू ने मुख्यातिथि व स्वयंसेवियों के समक्ष अपने विचार सांझा करते हुए 7 दिवसीय शिविर में होने वाले कार्य व गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। शिविर 13 से 19 दिसंबर तक चलेगा। अंत में महिला कार्यक्रम अधिकारी निशा खूंद ने मुख्यातिथि का शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आभार जताया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment