बोलेरो के खाई में गिरने से चालक की मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, December 26, 2022

    बोलेरो के खाई में गिरने से चालक की मौत।

    शिमला जिले के ठियोग में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । इस दुर्घटना मे चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र ठाकुर पुत्र भरत सिंह निवासी महोग ठियोग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र देर रात कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह ठियोग के राहिघाट पहुंचा तो अचानक बोलेरो (HP52B-8104) से संतुलन खो बैठा जिससे बोलेरो सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी।

    स्थानीय लोगों द्वारा चालक को गंभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक सुरेंद्र दम तोड़ चुका था। दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और ओवर स्पीड माना जा रहा है। 

    No comments:

    Post a Comment