आनी में खुला शर्मा पंसार भंडार, दंत चिकित्सक डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, December 15, 2022

    आनी में खुला शर्मा पंसार भंडार, दंत चिकित्सक डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ ।

    उपमण्डल मुख्यालय आनी के पुराना बस स्टैंड में हाटेशवरी भोजनालय के धरातल मंजिल में गुरुवार को शर्मा पंसार भंडार के नाम से पंसारी की नई दुकान खुली।जिसका विधिवत उदघाटन दंत चिकित्सक डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर ने रिबन काटकर किया।उन्होंने इस मौके पर शर्मा पंसार भण्डार के मालिक गिरधारी शर्मा को बधाई दी और कहा कि आनी जैसे कस्बे में पंसारी से सम्बंधित आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी थी।
    जो अब पूरी हुई है।पंसारी गिरधारी लाल शर्मा ने डॉ. सत्या प्रकाश ठाकुर को टोपी व मफ़लर पहनाकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि उनकी नई दुकान शर्मा पंसार भंडार में आनी क्षेत्र सहित साथ लगते अन्य क्षेत्रों के लोगों को पंसारी से सम्बंधित सभी वस्तुएं एक ही  छत के नीचे उचित दामों पर उपलब्ध हो सकेगी। गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में पंसारी के अलावा ड्राई फ्रूट भी बाजार से सस्ते दामों में उपलब्ध है।उन्होंने लोगों से उनकी दुकान में आकर पंसारी के सारे सामान का एक ही छत के नीचे लाभ उठाने का आह्वान किया है।

    No comments:

    Post a Comment