मुख्य सचिव आरडी धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, December 27, 2022

    मुख्य सचिव आरडी धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त।

     हिमाचल प्रदेश के वर्तमान में मुख्य सचिव आरडी धीमान हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। प्रदेश में सूचना आयुक्त का पद काफी अर्से से खाली चल रहा है।
    आरडी धीमान इस माह के अंत में यानि 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर निर्णय लेने के लिए मंगलवार को पीटर हॉफ में एक बैठक हुई, जिस बैठक में फैसला लिया गया कि धीमान अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। बैठक में सीएम सुखविदर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment