प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे प़द और गोपनीयता की शपथ। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, December 14, 2022

    प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे प़द और गोपनीयता की शपथ।

    जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बुधवार को राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
    चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है। बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर के बाद धर्मशाला में होना प्रस्तावित है। अभी प्रदेश विधानसभा की ओर से सत्र की अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

    No comments:

    Post a Comment