जालंधर,महिलाओं ने शिवसेना नेताओं के खिलाफ थाने के बाहर लगाया धरना - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 28, 2023

    जालंधर,महिलाओं ने शिवसेना नेताओं के खिलाफ थाने के बाहर लगाया धरना


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : पुलिस ने दो तथाकथित शिव सेना नेता इशांत शर्मा और सुनील बंटी को थाने में बैठा लिया है। इन पर स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाने के आरोप है। स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं की शिकायत पर दोनों को थाने में बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत आने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही थी, लेकिन ऊपर से अधिकारियों का दबाब आने पर दोनों को थाने में बैठाया गया है। अब भी थाने में पुलिस के अधिकारी दोनों को लेकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। दो दिन पहले न्यू जवाहर नगर में एक स्पा सेंटर की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाए थे कि उसकी कपड़े बदलते की न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। उससे लगातार गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। शिव सेना नेता और आरोप लगाने वाली महिलाओं के बीच दो दिन तक समझौते के लिए प्रयास होते रहे, लेकिन महिलाएं अपने स्टैंड पर कायम रहीं। दोनों महिलाओं की एक थाने में बहसबाजी की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें तथाकथित शिव सेना नेता इशांत शर्मा महिला पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है, लेकिन महिला भी उसकी सारी पोल पट्टियां खोलती हुई सुनाई दे रही है। महिलाओं ने आज भी थाने के बाहर धरना लगा दिया । महिला का कहना है कि शिव सेना नेता ने उसे कैरेक्टर लैस कहा । जिस स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की थी उसमें इशांत शर्मा का भी हिस्सा है। 

    No comments:

    Post a Comment