जालंधर ,सुरजीत हाकी प्रतियोगिता आज से, बर्स्टन पार्क में , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, August 27, 2023

    जालंधर ,सुरजीत हाकी प्रतियोगिता आज से, बर्स्टन पार्क में ,



     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : सुरजीत राष्ट्रीय खेल दिवस (फाइव-ए-साइड) हाकी प्रतियोगिता आज से सुरजीत हाकी स्टेडियम, बर्स्टन पार्क में शुरू हो रही है। डीसी व सोसायटी के अध्यक्ष विशेष सारंगल ने बताया कि भारतीय हाकी के दिग्गज दिवंगत ओलिंपियन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। सुरजीत राष्ट्रीय खेल दिवस (फाइव-ए-साइड) फाइनल मैच 29 अगस्त को खेला जाएगा। सोसायटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू ने कहा कि प्रतियोगिता में अलग- अलग आयु वर्ग की 18 टीमें हिस्सा ले रही है। सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह खैरा के कहा कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और ओलिंपियन सुरिंदर सिंह सोढी करेंगे। 29 अगस्त को जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू पुरस्कार वितरित करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment