पंजाब जीरकपुर,साधु के वेश में मांगने आया,महिला को बेहोश कर गहने व नकदी लूट कर फरार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 28, 2023

    पंजाब जीरकपुर,साधु के वेश में मांगने आया,महिला को बेहोश कर गहने व नकदी लूट कर फरार


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : जीरकपुर के गांव छत में रविवार को साधु के वेश में मांगने आया एक व्यक्ति महिला को बेहोश कर घर से 25 तोले सोने के गहने, पच्चास हजार रुपये और सिंगापुर करंसी के 1500 डालर लुट कर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में मंदीप कौर ने बताया कि वह एक साल की बेटी के साथ घर में अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे देखा कि घर के गेट पर एक साधु खड़ा था। जब वह साधु को दस रुपये देने लगी तो उसने उसके मुंह पर पाउडर फेंक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसे करीब बीस - पच्चीस मिनट के बाद होश आया तो देखा कि बच्ची वहीं लेटी हुई थी और अलमारी में रखा 25 तोले सोना, पच्चास हजार और सिंगापुर के 1500 डालर गायब थे।


    No comments:

    Post a Comment