कुलदीप चाहल पुलिस कमिश्नर जालन्धर ने कहा कि नशा तस्करो और गैर कानूनी काम करने वालो को पकड़ने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, August 30, 2023

    कुलदीप चाहल पुलिस कमिश्नर जालन्धर ने कहा कि नशा तस्करो और गैर कानूनी काम करने वालो को पकड़ने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : पंजाब सरकार की तरफ से और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा निर्देश अनुसार मंगलवार को जालंधर में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीपी चाहल ने कहा कि नशे के पूर्ण खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान में जालंधर पुलिस पूरा योगदान देगी। बैठक में डीसीपी ला एंड आर्डर अंकुर गुप्ता, डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क सहित सभी एडीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर चाहल ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान को लेकर अगर कोई भी पुलिस अधिकारी या कोई भी थाना प्रभारी कोई चूक करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीपी कुलदीप चाहल ने कहा कि हर थाना प्रभारी अपने इलाके के हिस्ट्रीशीटर तथा आपराधिक गतिविधियों झपटमारी, चोरी, अवैध लाटरी, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूची तत्काल तैयार करें। उनके खिलाफ हर हाल में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

    No comments:

    Post a Comment