पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में बाप ने ही गोली मारकर की बेटे की हत्या। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, December 2, 2023

    पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब में बाप ने ही गोली मारकर की बेटे की हत्या।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / श्री मुक्तसर साहिब : जानकारी प्राप्त हुई है कि श्री मुक्तसर साहिब से हलका लंबी के गांव धौला में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक को 10 दिसंबर को कनाडा जाना था। थाना लंबी की पुलिस ने लड़के की मां के बयानों पर पिता और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दें कि आरोपी ने अपने इकलौते बेटे नवजोत सिंह को गोली मार दी थी। करीब 22 साल का युवक, जिसका इलाज चल रहा था। आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण यह था कि लड़के के पिता और चाचा को शक था किं लड़का उनका बच्चा नहीं है, जिसके लिए उन्होंने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी।
     

    No comments:

    Post a Comment