एजीटीएफ,पंजाब की टीम द्वारा गुरप्रीत लैहिंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, March 15, 2024

    एजीटीएफ,पंजाब की टीम द्वारा गुरप्रीत लैहिंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

     


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : एजीटीएफ,पंजाब की टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरप्रीत लैहिंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो साथियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी लुधियाना, जगराओं, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।


    एजीटीएफ,पंजाब की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों से 02 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एजीटीएफ,पंजाब की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी जगदीप सिंह उर्फ रिंकू मोगा में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा था और दूसरा आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू जून 2023 में लुधियाना के निलोन में एक एसटीएफ टीम पर गोलीबारी की वारदात हुई थी और तब से वह फरार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लाहिंबर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।




    No comments:

    Post a Comment