बठिंडा पुलिस द्वारा एटीएम मशीनों की तोड़फोड़/चोरी/लूटपाट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, March 14, 2024

    बठिंडा पुलिस द्वारा एटीएम मशीनों की तोड़फोड़/चोरी/लूटपाट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/बठिंडा : बठिंडा पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम मशीनों की तोड़फोड़/चोरी और फाइनेंस कंपनी द्वारा वसूली गई किस्तों की जबरन लूटपाट करने वाले गिरोह के 03 आरोपियों को बठिंडा पुलिस सीआईए स्टाफ -2 और थाना नथाना की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 


    बठिंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों के कब्जे से एटीएम मशीन तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए आयरन कटर उपकरण, लोहे की एक रॉड, जिसमें लोहे की जाली लगी हुई है, लोहे की आरी, एक कुल्हाड़ी, कापा लोहे की पाइप एल्यूमीनियम, एक पिस्तौल देसी .32 बोर सहित 01 जिंदा कारतूस .32 बोर, एक कार स्विफ्ट,एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।




     

    No comments:

    Post a Comment