ऊना/अंकुश शर्मा:दिलवां में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग सवा आठ बजे दिलवां लिंक रोड के पास नेशनल हाईवे पर हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे खड़े अमित कुमार पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड नंबर 3 दिलवां को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Saturday, March 2, 2024
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment