खाई में गिरी मिनी बस 11 की मौत, 25 घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, September 14, 2022

    खाई में गिरी मिनी बस 11 की मौत, 25 घायल।

    जम्मू कश्मीर के पुंछ में  बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। पुंछ के सवजियान इलाके मे आज सुबह एक मिनी बस गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बस सवार  11 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हो गए है । मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में घायलों को बचाने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है। अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है और घायलों को मंडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है।
    इस हादसे पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

    No comments:

    Post a Comment