पीजी कॉलेज रामपुर में स्नातकोतर प्रथम वर्ष की खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू,22 से 25 सितंबर तक करें आवेदन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, September 22, 2022

    पीजी कॉलेज रामपुर में स्नातकोतर प्रथम वर्ष की खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू,22 से 25 सितंबर तक करें आवेदन।

    जिला शिमला के पीजी कॉलेज रामपुर में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों के लिए वीरवार यानि 22 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है। वे छात्र-छात्राएं जो किसी कारणवश पहले कॉलेज में दाखिला नहीं ले सके, उन्हें दाखिला लेने का यह सुनहरा अवसर मिल रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 से 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते है ।
    काउंसलिंग और फीस जमा करने की तिथि 26 से 28 सितंबर तक रहेगी।

    यह दाखिला भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा एवं मेरिट के आधार पर रहेगा। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें खाली सीटों को भरने का फैसला लिया गया।   
    महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य प्रो.पी.सी.आर. नेगी ने बताया कि हिंदी की एक सीट (एसटी), रसायन विज्ञान एक सीट (एसटी), समाजशास्त्र एक (एसटी), राजनीति शास्त्र दो (एसटी), भूगोल शास्त्र एक (एसटी), इंग्लिश 22, अर्थशास्त्र 30, इतिहास तीन (एसटी) और पीजीडीसीए दो ओपन (नॉन सब्सिडाइज्ड) सीट खाली हैं ।

    No comments:

    Post a Comment