हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 8 विषयों के टेट का परीक्षा परिणाम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 19, 2022

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 8 विषयों के टेट का परीक्षा परिणाम।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के 8 विषयों का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया है। जेबीटी का परिणाम सर्वाधिक 38.70 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा शास्त्री का परिणाम 31.22 प्रतिशत, टीजीटी नाॅन मेडिकल का परिणाम 10 प्रतिशत, एलटी का परिणाम  35.19 प्रतिशत, टीजीटी आर्टस का 26.50, टीजीटी मेडिकल 18.01 , पंजाबी का 6.92 व उर्दू  14.29 प्रतिशत रहा है।

    जुलाई -अगस्त में आयोजित 8 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा में 44,142 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से 11,415 अभ्यर्थियों ने टैट परीक्षा को पास किया है। परीक्षा का परिणाम बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

    No comments:

    Post a Comment