राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दलाश में अंडर- 12 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, September 20, 2022

    राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दलाश में अंडर- 12 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़।


    आनी खण्ड के तहत राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला दलाश में 27वीं खण्डस्तरीय अंडर-12 की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में 6 जोनों (आनी, वाहु, खुन्न,दलाश, कुंगश व लगौटी  ) के 450 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रही है ।
     प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सिरीगढ़ स्पोर्ट क्लब दलाश के अध्यक्ष विद्यासागर ने मुख्यातिथि  के रुप में शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
     मुख्यातिथि ने खेल कूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21000 रु० की सहयोग राशि प्रदान की। मार्च पास्ट में खुन्न जोन के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, चैस, बैडमिंटन, वॉलीबाल की खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

    No comments:

    Post a Comment