भारतीय युवा मोर्चा मण्डल आनी ने निरमण्ड में किया बैठक का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, September 11, 2022

    भारतीय युवा मोर्चा मण्डल आनी ने निरमण्ड में किया बैठक का आयोजन।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा आनी मण्डल की विशेष बैठक शनिवार को पंचायत समिति सभागार निरमण्ड में आयोजित की गई ।
    जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष  वेद ठाकुर  ने की । बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मण्डी में होने वाली युवा जन संकल्प रैली के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। 24 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मण्डी प्रवास के दौरान युवा जन संकल्प रैली को पड्डल मैदान में  संबोधित करेंगे। साथ ही  बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
    इस बैठक में मण्डी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा , आनी विधानसभा के विधायक  किशोरी लाल सागर, आनी मण्डल विस्तारक जय कुमार , युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री धर्मपाल नेगी के साथ सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment