बंजार में 21वर्षीय लड़की की सीढ़ियों से गिर कर मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, September 14, 2022

    बंजार में 21वर्षीय लड़की की सीढ़ियों से गिर कर मौत।

    कुल्लू जिले के बंजार उपमण्डल की ग्राम पंचायत शिल्ली के शंरुगर गांव की एक लड़की की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शंरुगर गांव की  21 वर्षीय सुकन्या देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुकन्या सीढ़ियों से गिर गई। सीढ़ियों से गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने आनन-फानन में उसे बंजारअस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही हैं। लड़की की इस तरह अचानक मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है।

    वहीं, डीएसपी बंजार खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।

    No comments:

    Post a Comment