बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर , तीन लोगों की मौत एक घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, December 8, 2022

    बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर , तीन लोगों की मौत एक घायल।

    कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 16 मील के पास बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। गुरुवार सुबह पेश आए इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है । मृतकों की पहचान हरप्रीत (28) निवासी रोपड़ पंजाब, नीना छूनंदा (44) निवासी मनाली व छेरिंग डोलकर (साढ़े 5) निवासी मनाली के रूप में हुई है। इसके अलावा रिगजिन नमग्याल (8) निवासी मनाली घायल है।

    जानकारी के अनुसार मनाली से कुल्लू की तरफ आ रही कार (PB 01C-9334) में चार लोग सवार थे। इसी दौरान कुल्लू से मनाली जा रही बस (CH 01GA-9974) और कार में बीच 16 मील के पास जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इस हादसे की पुष्टि की है।

    No comments:

    Post a Comment